मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

# # #

नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग में

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 

नवीन शासकीय शास्त्रीय संगीतमहाविद्यालय, दुर्ग में आज मतदाता जागरूकता दिवसके अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसकार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. निधि वर्मा के विशेष प्रयासों एवं संयोजन मेंसम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम महाविद्यालय कीप्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर मैडम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अपने संबोधन मेंउन्होंने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि“एक-एक वोट राज्य और देश के भविष्य की दिशा तय करता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को बिना किसी प्रलोभन, भय एवं दबाव के अपनेविवेक से मतदान करना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियोंद्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह प्रभावशाली संदेश दिया गया कि एक वोट भीअत्यंत कीमती होता है। नाटक में यह दर्शाया गया कि किस प्रकार लोग लालच, प्रलोभन एवं अंधविश्वास में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं, जिसका दुष्परिणाम पूरे समाज को भुगतना पड़ता है।

रामचंद्र घोष एवं गुरजीत सिंह सरद्वारा गीतों और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से “वोट दो, वोट दो” का संदेश दिया गया, जिसने उपस्थित सभीलोगों को जागरूक किया।

साथ ही विद्यार्थियों पुष्पा, प्रकाश, सुषमा आर्य एवं नेहा द्वारा नुक्कड़नाटक के द्वारा मताधिकार के महत्व को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंगसे प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय केशिक्षकगण एवं अतिथियों में राजेंद्र कुमार,,भारत​ी जंघेल, यशवंत साहू, धनराज भोयर, गौरव मनहरे तथा वत्सल तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Date: 14-01-2026